(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित से ठगी गयी धनराशि में से ₹4,01,511/-(चार लाख एक हजार पाँच सौ ग्यारह रुपये) की धनराशि बरामद कराकर पीड़ित को वापस करायी गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 013/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में पीड़ित सतीश कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला मोतीनगर, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी के साथ साइबर ठगी के माध्यम से कुल ₹6,09,461/- की धनराशि की धोखाधड़ी की गयी थी। प्रकरण की जानकारी प्राप्त होने पर थाना साइबर क्राइम खीरी पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए धनराशि के लेन-देन से सम्बन्धित बैंक खातों एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन का तकनीकी अनुश्रवण किया गया तथा सम्बन्धित बैंकिंग संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए ठगी गयी धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराये जाने की प्रभावी कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी एवं एमआरएम पोर्टल की कार्यवाही तथा माननीय न्यायालय के सहयोग से ₹4,01,511/- की धनराशि होल्ड करा कर पीड़ित सतीश कुमार गुप्ता को वापस करायी गयी। थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी पुलिस की इस कार्यवाही से साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक राहत प्राप्त हुई है। थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही तथा पीड़ितों की ठगी गयी धनराशि वापस कराने हेतु निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू राव, थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी में2. उ0नि0 युवराज बाल्यान, थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी3. हे0का0 अजीत मौर्या, थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी4. आ0 आजम अली, थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी।
जनहित में थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी पुलिस की अपील
थाना साइबर क्राइम जनपद खीरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि साइबर अपराधियों द्वारा किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रलोभनों, फर्जी फोन कॉल, मैसेज, लिंक, केवाईसी अपडेट, बैंक खाता बंद होने अथवा अन्य किसी बहाने से की जाने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण, बैंक खाता सम्बन्धी गोपनीय जानकारी अथवा अन्य संवेदनशील बैंकिंग जानकारी साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना घटित होती है तो बिना किसी विलम्ब के तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करायें, जिससे ठगी गयी धनराशि को समय रहते होल्ड/फ्रीज कराकर वापस कराये जाने की सम्भावना बढ़ सके।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *