(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) संपूर्णानगर, ईद ए मीलाद उन नबी के मौके पर संपूर्णानगर की रज़ा जामा मस्जिद के सदर समाजसेवी हाजी डा इज़हार अहमद ख़ान ने बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई के लिए सभी कमेटियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवम् मुफ़्ती आबिद रज़ा, हाजी मक़बूल ख़ान, रईस इदरीसी, नय्युम कुरैशी, मोअज्जिन आसिफ़, शब्बीर बरकती को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया तथा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को जुलूस के मौके पर चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहने के लिए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धन्यवाद एवम् मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
हाजी डा इज़हार ख़ान ने कहा ये तेवहार सभी के साथ प्रेम भाव से रहने की सीख देता है तथा जुलूस के रास्ते पर जिन लोगों ने हलवा, कोल्ड ड्रिंक, शरबत आदि से लोगों की सेवा की उन सभी हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आदि सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों का हिर्दय से आभार एवम् धन्यवाद।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक ख़ान, सरपरत सैयद मुईन, खजांची सिद्दीक़ ख़ान, पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी डा ई ए ख़ान, शमशाद ख़ान, गुलाम रसूल, भुट्टो ख़ान, असलम क़ुरैसी, यूसुफ़ ख़ान, अनवर ख़ान, राशिद, आलम अंसारी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed