

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ- खीरी बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला क्षेत्र के ग्रामों में गन्ना फसल का निरीक्षण मुख्यालय से आये ए जी एम केन कॉरपोरेट अशद शेख, चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पी. एस. चतुर्वेदी एवं अन्य गन्ना अधिकारियों के साथ भ्रमण किया । इनके द्वारा ग्राम कीरतापुर, कोरैया, खरगापुर, हैदराबाद, रोशननगर, कैमा, मझिगवां एवं अन्य ग्रामों के कृषक नीरज कुमार,कौशल कुमार, मनेश्वर , लल्लू राम एवं अन्य कृषकों की गन्ना फसल मे लगने वाले *कैंसर रोग लाल सड़न* रोग की भी गहनता से साथ जाँच की गयी, जाँच के समय प्रजाति *Co-0238, Co-5011,एवं Cos-8436* के कुछ प्लाटों में लाल सड़न रोग के लक्षण पाए गए, जिनके बचाव हेतु मौके पर ही कृषकों को रोग के लक्षण एवं उपाय जैसे *भूमि शोधन (ट्राइकोडर्मा द्वारा) ,बीज शोधन फफूँदीनाशक* तथा फसल बड़ी होने पर समयअंतराल पर फफूँदीनाशक का परणीय छिड़काव करने हेतु बताया गया। इसके साथ ही गन्ने की फसल को रोगों से वचाव एवं अधिक उत्पादन हेतु *ट्रेंच विधि* से गन्ना बुवाई कराने तथा मानसून एवं शरदकालीन मौसम मे अधिक से अधिक रकवे मे सह फसल के साथ बोने की सलाह दी गयी। जिससे कृषकों को अधिक पैदावार के साथ साथ अधिक आर्थिक लाभ मिल सके।
भ्रमण के दौरान ओ डी शर्मा, एवं राजीव शर्मा सहायक महाप्रबंधक गन्ना, तथा अन्य चीनी मिल के अधिकारी भी मौजूद रहे।
