(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को पलिया नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने श्रद्धेय राम चरण शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद यात्रा स्टेशन रोड, दुधवा रोड, पुराना अस्पताल रोड, नगरपालिका रोड एवं मालगोदाम रोड होते हुए पुनः राम चरण शाह जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के माहौल में सराबोर रहा।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी नगरवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब पलिया नगर के लोगों के राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को दर्शाता है। पूरे नगर में जिस प्रकार उत्साह और जोश दिखाई दिया, उससे तिरंगा यात्रा भव्य एवं आकर्षक बन गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, भाजपा नेता रवि गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष आरडी राय, श्याम आनंद, राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, मनोज गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश दिवाकर, राजीव गुप्ता, नगर मंत्री घनश्याम श्रीवास्तव, रघुनाथ राठौर, आशीष अग्निहोत्री, मुन्ना लाल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश यादव पिछड़ा मोर्चा संयोजक अतुल वर्मा अनुसूचित मोर्चा संयोजक, सतीश कनौजिया, राहुल विश्वकर्मा, दानिश, शाहबाज, विजय बाबा, अब्दुल खालिद, रियाज अली, रवि यादव, अंकित गुप्ता, संगीता सक्सेना, राधा रानी, बसंती गुप्ता, ममता श्रीवास्तव प्रेम गुप्ता शोभित कुमार विपनेश गुप्ता संतराम दौलतराम गौतम अविरल शाह प्रेम गुप्ता अशोक शर्मा उत्तम राजपूत किशन सिंह विभू मिश्रा प्रेम सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *