

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) पलिया भीरा मार्ग पर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप के नाम से जाना जाने वाला वर्क शॉप, जिसे खान बॉडी मोटर्स के नाम से इम्तियाज खान और गुरजिंदर सिंह ने रेंट पर ले रखा है। आज दिनांक 08. 07. 026 को समय करीब 17.10 बजे इसमें खड़ी दो बसो में अचानक आग लग गई, जिससे दोनों बसे जलने लगी फायर सर्विस के द्वारा पलिया पुलिस की मौजूदगी में आग को बुझा दिया गया है। अन्य किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, दो बसे जली हैं।
