(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) कोतवाली फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-12 में शारदा नदी का कटान लगातार जारी है। मंगलवार को कटान की चपेट में आकर सिविलियन विद्यालय का एक और कक्ष नदी में समा गया।नदी के कटान से अब खेतों के साथ-साथ सिविलियन विद्यालय और मुख्य डामर मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य डामर मार्ग का लगभग 300 मीटर हिस्सा पहले ही नदी में समा चुका है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए गड्डों से भरे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा है।शारदा नदी अब ग्रांट नंबर-12 के मजरा रंडवहा गांव की ओर बढ़ रही है। फिलहाल कटान की रफ्तार धीमी है, लेकिन यदि नदी का जलस्तर बढ़ता है और कटान तेज होता है, तो रंडवहा गांव पर भी संकट गहराने की आशंका है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *