

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) विगत नगरीय निकाय उपनिर्वाचन में मोहल्ला रंगरेजान-2 के सम्मानित नागरिकों ने मेरे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर विजयी होने की कामना के साथ मोहल्ला रंगरेजान-2 मे स्थित मंदिर में 101 दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया था।आज आप सभी ने अपने उस संकल्प को पूर्ण किया। श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहाआप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। मैं हृदय की गहराइयों से समस्त सम्मानित नागरिकों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ।
आप सभी का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं सदैव नगर के विकास, जनसेवा और आप सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करती रहूँगी।आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।
