पलिया कलां (खीरी )में गुरुकुल एकेडमी में संपन्न हुई आईएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता, अंडर-19 में गुरुकुल एकेडमी रही प्रथम उपविजेता पलिया कलां, खीरी। गुरुकुल एकेडमी, पलिया कलां में आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ । प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जोनों की लगभग 335 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया । मेजबान गुरुकुल एकेडमी ने बरेली जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अंडर-19 वर्ग में प्रथम उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया । समापन समारोह में जगत चौधरी (एमडी, दून इंटरनेशनल स्कूल), अमनदीप सिंह (एमडी, विवेकानंद पब्लिक स्कूल), हरविंदर पाल सिंह (चेयरमैन, गुरुनानक देव कॉलेज), सलिल अग्रवाल (स्वामी, श्यामल डेयरी), अनूप गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, संजीव जायसवाल, नवीन अग्रवाल, निर्जेश मिश्रा, चकवीर सिंह, गगनदीप सिंह, श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल एवं श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया । प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: अंडर-14 वर्ग विजेता: लखनऊ साउथ प्रथम उपविजेता: कानपुर साउथ द्वितीय उपविजेता: मेरठ अंडर-17 वर्ग विजेता: मेरठ प्रथम उपविजेता: लखनऊ नॉर्थ द्वितीय उपविजेता: गोरखपुर अंडर-19 वर्ग विजेता: लखनऊ साउथ प्रथम उपविजेता: गुरुकुल एकेडमी (बरेली जोन) द्वितीय उपविजेता: कानपुर साउथ कार्यक्रम का सफल संचालन केतन नाग एवं सुश्री मनीषा महिंद्रा ने किया । प्रतियोगिता के ओवरऑल इवेंट इंचार्ज बृजमोहन मिश्रा, टीम कोच वंश सिंह तथा टीम मैनेजर निर्भीक अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । रेफरी के रूप में कोर्ट-1 पर अजय वर्मा, अनिल कुमार एवं संजय वर्मा; कोर्ट-2 पर गौरव शर्मा, गौरव राजपूत एवं निशांत शर्मा; तथा कोर्ट-3 पर पुष्पेंद्र शर्मा, अमर सिंह एवं मोहम्मद आदिल ने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन किया । समापन समारोह में सभी रेफरीगण को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाली मेडिकल टीम – डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. दीपिका एवं डॉ. अभिषेक शुक्ला – का विशेष आभार व्यक्त किया । उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में मेडिकल टीम के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की । विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि गुरुकुल एकेडमी को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की सफल मेजबानी पर गर्व है । उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, मेडिकल टीम, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं ।