(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां, खीरी। गुरुकुल एकेडमी, पलिया कलां मेंआयोजित सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ जारी है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जोनों की लगभग 335 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ साउथ, मेरठ एवं बनारस जोन की टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जबकि मेजबान गुरुकुल एकेडमी की टीम बरेलीजोन का प्रतिनिधित्व कर रही है।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शिवाजी दुबे, एसएचओ पलिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगत चौधरी, एमडी, दून इंटरनेशनल स्कूल तथा हरविंदर पाल सिंह, एमडी, गुरुनानक देव स्कूल भीरा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।समाचार लिखे जाने तक खेले गए लीग मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में लखनऊ साउथ, मेरठ एवं गोरखपुर की टीमों ने जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में गोरखपुर, आगरा एवं लखनऊ नॉर्थ विजेता रहे, जबकि अंडर-19 वर्ग में लखनऊ साउथ, लखनऊ नॉर्थ एवं कानपुर साउथ की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में स्थान बनाया।प्रतियोगिता का सफल संचालन इवेंट इंचार्ज बृजमोहन मिश्र के निर्देशन में किया जा रहा है। टीम कोच श्री वंश सिंह तथा टीम मैनेजर निर्भीक अग्रवाल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।प्रतियोगिता में कॉमेंटेटर की भूमिका रवीन्द्र गुप्ता एवं आरिफ ने प्रभावशाली ढंग से निभाई।रेफरी की जिम्मेदारियाँ इस प्रकार रहीं—कोर्ट-1 अजय वर्मा, अनिल कुमार एवं संजय वर्मा।कोर्ट-2 गौरव शर्मा, गौरव राजपूत एवं निशांत शर्मा।कोर्ट-3 पुष्पेंद्र शर्मा, अमर सिंह एवं मोहम्मद आदिल।
विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।