पलिया कलां (खीरी) दिनांक 28-07-2026 को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत 11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम द्वारा राम लीला बालिका इंटर कालेज पलिया कलां जिला लखीमपुर खीरी में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम क्रियान्वित किया गया जिसमें NDRF टीम ने निरीक्षक सभाजीत यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, आरक्षी (महिला) फैजान सिद्दीकी, गौतम सिंह एवं गगन सिंह ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं जैसे भूकंप , बाढ़, रोड सुरक्षा, लाइटनिंग, एवं सर्प दंश इत्यादि के बारे में स्कूल स्टाफ तथा बच्चों को अवगत कराया आपदा से पूर्व की तैयारी तथा आपदा के दौरान व आपदा के बाद की जाने वाली कारवाइयों से रूबरू कराया और आपदा के बाद मिलने वाले मुआवजे के बारे मे जानकारी दी गई ।
इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या डां निर्मला सिंह , स्टाफ एवं बच्चों ने अपनी सहभागिता दिखाई ।