पलिया कलां(खीरी) ग्लोबल टाइगर डे के उपक्षलक्ष्य में 24 घण्टे अनवरत रुप से आयोजित लांग पेट्रोलिंग के दौरान 11000 किमी0 से अधिक हुई पेट्रोलिंग
विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में ग्लोबल टाइगर डे के उपलक्ष्य में दिनांक 27.07.2027 की प्रातः 08.00 बजे से आज दिनांक 28.07.2027 को प्रातः 08.00 बजे तक जगदीश आर0, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के निर्देशन में आयोजित लांग पेट्रोलिंग के दौरान 11000 किमी0 से अधिक पेट्रोलिंग की गई, जिसमें चार पहिया, दो पहिया, हांथी, ट्रैक्टर, नाव पैदल आदि संसाधनों से पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान मात्र एक ही दिन में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 1400 किमी से अधिक पैदल गश्त की गई।
उक्त पेट्रोलिंग हेतु बेलरायां रेंज में बनी तीन टीमों का प्रतिनिधित्व राकेश कुमार तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकरारी, उत्तर सोनारीपुर रेंज में प्रशांत कुमार सोनी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बनकटी रेंज में क्षेत्रपाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गौरीफण्टा रेंज में विकास वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सठियाना रेंज में अभिषेक सिगतिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दक्षिण सोनारीपुर रेंज में अखिलेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दुधवा रेंज में रितेश पटेल, क्षेत्रीय वन अधिकारी, किशनपुर रेंज में मो0 अयूब, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मैलानी रेंज में नवीन दिवाकर, क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग/मानीटरिंग की गई। प्रभागीय स्तर से क्षेत्रीय वन अधिकारी, पर्यटन रेंज सुरक्षा दल प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग की गई। उक्त पेट्रोलिंग की मानीटरिंग महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया।
उक्त पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति अधिकारियों/कर्मचारियों की दृढता, सक्रियता, निरंतरता एवं सजगता को व्यक्त करना है। यद्यपि समस्त रेंजों में प्रत्येक दिवस अधिकारियों/कर्मचारियों गश्त की जाती है, जिसकी उच्चाधिकारियों द्वारा मानीटरिंग की जाती है। सुरक्षा दल द्वारा नियमित रुप से औचक निरीक्षण किया जाता है, परंतु समस्त रेंजों में एक साथ अनवरत रुप से एक ही समय पर पेट्रोलिंग प्रारंभ एवं पूर्ण किया जाना अराजक तत्वों को एक सख्त संदेश देना है।
ग्लोबल टाइगर डे के अवसर पर एक ही दिन में 11000 किमी से अधिक की पेट्रोलिंग तथा 1400 किमी0 से अधिक की पैदल पेट्रोलिंग दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों/कर्मचारियों का वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति उनकी दृढता एवं अनुशासन को व्यक्त करता है।