(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) 26 जुलाई 2026वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) तथा क्षेत्राधिकारी (गोला) के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन धर-पकड़ अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस टीम द्वारा थाना भीरा पर पंजीकृत मु०अ०सं० 299/2026 धारा 74/126(2)/115(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को मैलानी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय, लखीमपुर खीरी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. हरीश कुमार पुत्र प्रेमपाल भार्गव उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम रामालक्षना थाना भीरा जनपद खीरी।
2. दीपू पुत्र श्रीराम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम राजगढ़ थाना भीरा जनपद खीरी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ०नि० अनिल कुमार यादव2. का० जगजीवन3. रि०का० आकाश गंगवार
4. रि०का० शिवकुमार।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *