(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) शासन के निर्देशानुसार श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलां खीरी में बी०ए० / बी०कॉम एवं एम.ए (समाजशास्त्र) की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि छात्रहित में समस्त कक्षाओं के प्रवेश हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट www.gdcpalia.com दिनांक 31.07.2026 तक खुली रहेगी। एम०ए० समाजशास्त्र के प्रवेश हेतु काउंसलिग दिनॉक 27/07/2026 से की जायेगी। प्रवेश के इच्छुक छात्र/छात्राएं शीघ्रातिशीघ्र अपने-अपने प्रवेश आवेदन पत्र महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कराकर कांउसिंलिग हेतु महाविद्यालय में मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होवे। यह जानकारी प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश शुक्ला ने दी।
