(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी)खंभारखेडा ( लखीमपुर) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेेडा द्वारा
ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन अभियान के तहत जिला गन्ना अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने ग्राम रामापुर व पनगीखुर्द में चल रहे सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया।
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को वितरित किए जा रहे 63 कॉलम वाले सूचना प्रपत्र की जानकारी लेते हुए किसानों से उसमें दर्ज गन्ना किस्म, रकबा, भूमि विवरण, पौधा/पेड़ी, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार संख्या एवं बैंक विवरण सहित सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने की अपील की तथा यह भी कहा कि यदि किसी किसान को प्रपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति दिखाई दे तो वह तत्काल संबंधित कर्मचारी को अवगत कराए, ताकि जांच कर समयबद्ध ढंग से उसका निस्तारण कराया जा सके।
उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सट्टा प्रदर्शन के दौरान किसानों को विभिन्न सामाजिक बीमा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाए।
महाप्रबन्धक गन्ना द्वारा कृषकों को बताया गया की इस वर्ष सभी प्रजाति का सर्वे सही कर दिया गया है, अगर अभी भी किसी किसान भाई का गन्ना नकली 9709 (कारतूस) की पेड़ी/पौधे का सर्वे अगेती प्रजाति में है तो प्रार्थना पत्र देकर तत्काल अपनी गन्ना प्रजाति सही करा लें, इस वर्ष अर्ली पर्ची पर अर्ली गन्ना, सामान्य पर्ची पर सामान्य गन्ना और अस्वीकृत पर्ची पर अस्वीकृत गन्ना ही आपूर्ति करें। जो कृषक समिति के सदस्य नहीं है वो तत्काल समिति में संपर्क करें।
निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी ,सचिव प्रभारी- समिति अरनीखाना राकेश कुमार वर्मा,
खम्भारखेड़ा चीनी मिल के जीएम (केन) पुष्पेन्द्र ढाका
रीजनल हेड संजीव कुमार,
आनन्द शुक्ला, पंकज मिश्रा
, दिनेश कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed