(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड आसवनी, गोला द्वारा यूनिट हेड आसवनी सहदेव सिंह के नेतृत्व मेंपर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते पुनः एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हरित आवरण का विस्तार करना तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम में डिस्टिलरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड आसवनी, गोला पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः समर्पित है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल अभियानों के माध्यम से स्वच्छ, हरित और सतत भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान निरंतर देती रहेगी।
वृक्षारोपण में मुख्य रूप से यूनिट हेड आसवनी सहदेव सिंह, सुनील पांडे, कृष्णा साहू, गोपाल जायसवाल, अरूण यादव, शोभन औदिच्य, दिनेश सिंह, राजकुमार अवस्थी, अवनीश बाजपेई, दीपू चौबे, दिव्य प्रताप सिंह, विनय कुशवाहा, अनिकेत कनौजिया,अजय यादव, सुनील पाठक आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *