(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) नगर पालिका परिषद, पलिया कलां द्वारा नगर के प्रमुख आस्था केंद्र पाण्डेबाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगवाई गई डिज़ाइनर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी मानिक चन्द्र अरोड़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। पाण्डेबाबा मंदिर मार्ग पर आधुनिक डिज़ाइनर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना से रात्रि के समय आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए नगर पालिका परिषद के प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सम्मानित सभासदगण, समस्त कर्मचारीगण, मोतीलाल गुप्ता, सतीश गर्ग, आलोक गुप्ता, सुबोध गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *