(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) गुरुकुल एकेडमी की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विभिन्न आयु वर्गों में कुल 23 छात्राओं का चयन हुआ है। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।अंडर-14 वर्ग में चयनित छात्राएँ हैं – हरनूर कौर, अनाध्या सक्सेना, अनुषी पाल, अनामिका, अनाशिका, अनाध्या तिवारी, आस्था वर्मा, भाव्या गुप्ता एवं अविका गुप्ता।अंडर-17 वर्ग में एकमदीप कौर, मिष्ठी शर्मा, गरिमा, लक्ष्मी, वैष्णवी, मिस्बाह तथा आयुषी यादव का चयन हुआ है।अंडर-19 वर्ग में रश्मि, सतजिन्दर, जसमीत कौर, प्रगति गोस्वामी, सरिता, श्रद्धा एवं लवप्रीत ने स्थान बनाया है।विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि विद्यालय की छात्राएँ लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *