(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, बिक्री व खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा दुबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. संजय उर्फ मक्खन पुत्र तेजी लाल 2. राकेश कुमार उर्फ राका पुत्र राम बली को 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) के साथ एडमाण्टेन स्कूल से आगे साई मन्दिर के पूरब बाउड्री खाली प्लाट के पास से समय रात्रि 02.40 बजे गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो को बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 205/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
बरामदगी विवरण – अभियुक्तगण 1. संजय उर्फ मक्खन पुत्र तेजी लाल नि०मो० रंगरेजान द्वितीय थाना पलिया जनपद खीरी उम्र 30 वर्ष।अभियुक्त के कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर-स्मैक, 01 एन्ड्राइड मोबाइल, 200 रुपये भारतीय मुद्रा ।2. राकेश कुमार उर्फ राका पुत्र राम बली नि०मो० बजार प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र 28 वर्ष ।अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम ब्राउन शुगर-स्मैक, 01 रेडमी एन्ड्राइड मोबाइल, 150 रुपये भारतीय मुद्रा ।
आपराधिक इतिहास -1. संजय उर्फ मक्खन पुत्र तेजी लाल उम्र करीब 30 वर्ष निमो) रंगरेजान द्वितीय थाना पलिया जनपद खीरी।> मु0अ0सं0 016/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी।➤ मु0अ0सं0 162/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी।➤ मु0अ0सं0 205/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी।2. राकेश कुमार उर्फ राका पुत्र राम बली उम्र करीब 28 वर्ष नि०मो० बजार-1 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी।➤ मु0अ0सं0 18/2018 धारा 60 आब ० अधि० थाना गौरीफन्टा जिला खीरी।> मु0अ0सं0 37/2018 धारा 60 आब ०अधि० थाना गौरीफन्टा जिला खीरी।> मु0अ0सं0 205/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. व0उ0नि0 रामजीत यादव थाना पलिया जनपद खीरी 2. म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी।3. हे0का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी।4. हे0का0 जयप्रकाश यादव, थाना पलिया जनपद खीरी।5. का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी।6. का0 सुनील कुमार रावत, थाना पलिया जनपद खीरी।7. का0 रविकान्त, थाना पलिया जनपद खीरी।8. का0 रामभूल वर्मा थाना पलिया जनपद खीरी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *