(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) नगर का श्री रामलीला मैदान खाली हो गया है। रामलीला मैदान में दशकों से लगा रिलायंस मोबाइल कंपनी का बंद पड़ा टावर हटा दिया गया है और हर्जाना स्वरूप ₹1 .75 लाख समिति के अकाउंट में भेज दिए गए हैं। श्री रामलीला समिति ने 2018-19 में विधिक कार्यवाही शुरू की थी। समिति के अथक प्रयासों से 30 जून 26 को ऑर्डर मिलने के बाद 12 जुलाई 2026 को टावर को हटवा दिया गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यवाही करके TRAI के द्वारा हटाने में सफलता मिली। अब रामलीला मैदान की 2400 स्क्वायर फीट जगह खाली हो गई है। उल्लेखनीय कि इसी वर्ष रामलीला मैदान में बने गोल्डन पैलेस को भी जनहित में हटवा दिया गया था। अब मैदान स्थाई निर्माण से पूर्णतः खाली हो गया है अभी लगी प्रदर्शनी भी हट गई है। मैदान की सफाई का कार्य किया जा रहा है जनहित में लोगों के टहलने आदि के लिए मैदान को सुंदर सुरम्य बनाने में श्री रामलीला कमेटी लगी हुई है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *