पलिया कलां (खीरी)खंभारखेडा – खीरी पौध रोपण उत्सव के मौके पर “एक वृक्ष मां के नाम”शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष में वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेेडा ,पलिया, एवम गोला चीनी मिल में आज 3500 पौधों का रोपण किया गया ।
1 जुलाई से लगातार चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में अब तक लगभग 19000 पौधों का रोपण बजाज ग्रुप तीनों चीनी मिलों में किया जा चुका है। तथा पौध रोपण कार्य लगातार जारी है।चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता ने कहा कि सभी के जीवन के लिए वृक्ष अत्यंत आवश्यक है वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है ।
आज खंभारखेडा में नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस,सी डी ओ अभिषेक कुमार, विधायिका मंजु त्यागी,डी एफ ओ तापस मिहिर,एस डी एम अश्विनी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा , सहायक चीनी आयुक्त राजेश कुमार ने खंभारखेडा चीनी मिल में वृक्षारोपण किया।
पलिया के यूनिट हेड ओ पी चौहान ने कहा कि वृक्षों के लगातार हो रहे कटान से ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है । उन्होंने सभी किसान भाइयों ,आम नागरिकों से आवाहन करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम से कम प्रत्येक व्यक्ति एक- एक पौधा लगाएं तथा इसकी देखभाल करें।
उधर गोला चीनी मिल में पौध रोपण के बाद किसानों को प्रेरित करते हुए उन्हें पौध उपलब्ध कराए तथा उन्हें इसकी देखभाल करने के लिए भी कहा गया।अवसर पर आसवनी के युनिट हेड अतुल सिंह, बजाज एनर्जी धर्मेंद्र सिंह,ए सी देवेन्द्र सिंह रावत,अरुण प्रताप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र ढाका,मोहित अवस्थी,सतीश श्रीवास्तव , विकास विश्नोई,उपस्थित रहे।