(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी )थाना क्षेत्र भीरा में गन्ने के खेत में 11000 विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरा घास काट रही दो महिलाओं के चपेट में आ जाने से एक की हुई मौत दूसरी गंभीररूप से हुई घायल। विद्युत की 11000 लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से घास काट रही महिला पिंकी देवी पत्नी सूरजपाल सिंह निवासी ग्राम चूरा टांडा की मौके पर मौत हो गई। तथा सुदामा पत्नी राम औतार निवासी सिसैया टांडा गंभीर रूप से घायल हो गई । जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष अमित पांडेय व चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे मृतक का शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।