पलिया कलां (खीरी)यूपीटीईटी परीक्षा के आयोजन को देखते हुए शनिवार, 4 जुलाई को प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस अब सोमवार, 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।