पलियाकलां-खीरी। आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान पलिया में स्थानीय गणमान्य जनों की एक बैठक आहूत हुई जिसमें दो मिनट का मौन धारण करते हुए बिहार के लाल शहीद भरत तिवारी हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त करते हुये शोक संवेदना व्यक्त की गई।बिहार राज्य के जनपद भोजपुर के ग्राम बिलौटी निवासी निहत्थे भरत भूषण तिवारी की निर्मम हत्या करने वाले पुलिस कर्मियों को फांसी की सजा सहित स्व0 भरत को शहीद का दर्जा, परिजनों को एक करोड़ रुपए आर्थिक मुआवजा सहित परिवार के किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग करते हुये राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित लिखित ज्ञापन तहसीलदार पलिया ज्योति वर्मा को सौंपते हुये निहत्थे भरत तिवारी के साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार कर निर्मम हत्या करने वाले दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने के दौरान आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव, डॉ ए.के.अवस्थी,समाजसेवी आलोक मिश्रा, पंकज पाण्डेय,एड. गगन मिश्रा, रामचंद्र अवस्थी, दीपक पांडे,सतेन्द्र शुक्ला, अशरफी लाल शर्मा, अरुण अवस्थी, अजय पाण्डेय, दिलीप ओझा, सुनील शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।