(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)39वीं वाहिनी, स.सी.बल, पलिया में सैनिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 29.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वाहिनी में पदस्थ समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे । सैनिक सम्मेलन का शुभारम्भ एस.एस.बी. शीर्षक गीत के साथ किया गया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने सभी बल कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने हेतु प्रेरित किया । उन्होंने कार्मिकों को निर्देशित किया कि अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों तथा अपने आचरण एवं व्यवहार से बल की गरिमा बनाए रखें । कमांडेंट ने सीमा क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने पर विशेष बल दिया तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने हेतु खेल-कूद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए । उन्होंने सभी कार्मिकों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, समय का सदुपयोग करने, नियमित पी.टी. एवं योगाभ्यास करने तथा कैम्प परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रेरित किया । पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी बल कर्मियों को अपने परिवार का ध्यान रखने एवं उनसे नियमित संवाद बनाए रखने की सलाह दी । सम्मेलन के दौरान सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले कार्मिकों को कमांडेंट महोदय द्वारा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई । अंत में रष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के साथ सैनिक सम्मेलन का समापन किया गया ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *