
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) सक्षम उच्च स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार इस बार पर्यटन सत्र 30 जून को बंद किए जाने का निर्णय लिया गया था, परंतु उक्त तिथि में मंगलवार है। मंगलवार को दुधवा बंद किए जाने का आदेश है। इस पर विचार विमर्श उपरांत सक्षम स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार इस पर्यटन सत्र के अंतिम दिन अर्थात मंगलवार को दुधवा पर्यटन हेतु खुला रखने का निर्णय लिया गया है। तद्नुसार दुधवा 30 जून दिन मंगलवार को प्रातः कालीन एवं सायं कालीन दोनों सफारी करने के पश्चात बंद किया जाएगा।
