(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध ‘कवच योजना’ अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दन चौकी के नेतृत्व में चन्दन चौकी पुलिस टीम द्वारा 01 व्यक्ति श्रीराम चौधरी पुत्र भगवान नाथ चौधरी निवासी खेदा थाना पच्चीस फुलवारी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र को 01 अदद बैग में 40 बॉक्स सील पैक, जिसमें इलेक्ट्रानिक ईयरबड्स Tecpods कम्पनी का ले जाते हुये पकड़ा गया । प्रत्येक बाक्स की कीमत 2990/- रूपये व कुल 40 डिब्बों की कीमत कुल 1,19,600/- रूपये है । बरामद माल व व्यक्ति को नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क अधिकारी (कस्टम), गौरीफण्टा जनपद लखीमपुर खीरी को भेज दिया गया है। अभियुक्त का विवरण:
श्रीराम चौधरी पुत्र भगवान नाथ चौधरी निवासी खेदा थाना पच्चीस फुलवारी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र। बरामदगी का विवरण:
01 अदद बैग में 40 बॉक्स सील पैक जिनमें इलेक्ट्रानिक ईयर बड्स Tecpods कम्पनी कम्पनी प्रत्येक बॉक्स की कीमत 2990 रुपये व कुल 40 डिब्बो की कीमत 119600/- रूपये।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना चन्दन चौकी जनपद खीरी2.का0 अंकित कुमार सिंह थाना चन्दन चौकी जनपद खीरी
3.का0 अजय कुमार थाना चन्दन चौकी जनपद खीरी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *