

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) जिला गन्ना अधिकारी द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर चल रहे गन्ना सर्वे का प्रजातिवार दर्ज रकवे का निरीक्षण किया।खंभारखेडा (लखीमपुर)
जिला गन्ना अधिकारी लखीमपुर जितेन्द्र कुमार मिश्र ,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खम्भारखेड़ा सुरेश कुमार चैधरी एवं चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका के द्वारा चीनी मिल खम्भारखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रामापुर, रंगीलानगर, रसौरा, पनगीखुर्द आदि गावों का भ्रमण कर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। जिसमे गन्ना फसल निरोग एवं स्वस्थ पाया गया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने ग्राम रंगीलानगर एवं रामापुर में चल रहे गन्ना सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कृषकों को बताया कि वे मौके पर उपस्थित रहकर अपना पेड़ी/पौधा, एवं प्रजाति का सर्वे सही-सही करा ले ताकि गन्ना आपूर्ति के समय कोई दिक्कत न हो अर्थात जैसी पर्ची वैसा गन्ना ही इस वर्ष आपूर्ति किया जायेगा। उन्होने गन्ना पेड़ी, शरदकालीन पौधे का सत्यापन एवं गन्ना प्रजाति कोलख 14201, कोलख 16202 एवं को. 0118 तथा को.शा. 18231 के प्रदर्षन प्लाटों का निरीक्षण किया। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि कृषक प्रदेश में स्वीकृत एवं अनुशंसित गन्ना प्रजातियों की ही बुवाई करें तथा खेती में वैज्ञानिक विधियों को अपनाएँ। इससे आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने किसानों से गन्ना सर्वेक्षण के समय अपने प्लॉट पर उपस्थित रहकर सही एवं पूर्ण सर्वेक्षण सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि पेड़ी एवं पौधा गन्ने में रासायनिक उर्वरकों की सम्पूर्ण मात्रा जून माह के अंतिम सप्ताह तक अवश्य प्रयोग कर लें तथा जून माह के उपरान्त गन्ने में किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद का प्रयोग न करें। निरीक्षण के दौरान सचिव गन्ना समिति अरनीखाना, राकेश वर्मा ,लखीमपुर समिति डा. राजीव कुमार सिंह ,गन्ना पर्यवेक्षक मीजान अली एवं चीनी मिल के क्षेत्रिय अधिकारी आन्नद शुक्ला, सुपरवाईजर पंकज मिश्रा, कृषक शिवमोहन, श्रीकृष्ण मौर्य, जयप्रकाष मौजूद रहे।
