(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय पलिया कलॉ-खीरी को स्नातकोत्तर कक्षाओ के संचालन हेतु सम्बद्धता लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ से दिनॉक 11/06/2026 को प्राप्त हो गयी है। अब यह महाविद्यालय श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलॉ खीरी के नाम से जाना जायेगा। प्राचार्य डा० सूर्यप्रकाश शुक्ल ने बताया कि वर्तमान सत्र 2026-27 में जुलाई से एम०ए० समाजशास्त्र की कक्षाएँ संचालित होगी। एम०ए० समाजशास्त्र में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय ने कुल 50 सीटे आवंटित की है। स्नातकोत्तर कक्षाओ के संचालन से इस क्षेत्र के गरीब छात्र/छात्राओं को एम०ए० करने के लिए अब कही दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा कम शुल्क में छात्र/छात्राएँ इस महाविद्यालय से एम०ए० समाजशास्त्र में प्रवेश लेकर स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर सकेगे। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश शुक्ला ने दी।
