
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) उक्त जानकारी देते हुए महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर ने बताया कि इस समय गन्ने मे लगने वाले कीट टाप बोरर से गन्ना फसल को बचाने हेतु फेरोमैन ट्रेप किसानों के खेतों में लगवाया जा रहा है जो इको-फ्रेंडली है । इससे पर्यावरण को कोई नुक्सान नहीं होता है तथा इस पर चीनी मिल द्वारा किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा है।
उन्होंने ने बताया कि फेरोमैन ट्रेप पर्यावरण के अनुकूल तथा टाप बोरर प्रबंधन समाधान करता है।यह लम्बे समय तक सुरक्षित एवं प्रभावी रहने वाली प्रक्रिया है। इसको उपयोग करना काफी आसान है तथा एक एकड़ में 4 से 5 ट्रेप का उपयोग कर सकते हैं।
इसमें पड़ने वाली दवा 30 से 45 दिन तक काम करती है।यह किसानों के लिए काफी लाभदायक है।यह चीनी मिल पलिया क्षेत्र में लगाया जा रहा है ,जिन किसान भाइयों को टाप बोरर से अपने खेत को बचाना चाहते हैं वे चीनी मिल के कामदारों से संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
