



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) भारतीय जनता पार्टी पलिया विधानसभा की पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी बैठक का आयोजन आज पलिया स्थित प्रेसिडेंट पार्क में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया विधायक रोमी साहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
जिला उपाध्यक्ष/ विधानसभा संयोजक आशू मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा संगठन की नियमित बैठक कर बूथ समिति सत्यापन व गठन को समय से पूर्ण कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में सभी पदाधिकारी सहयोग करे भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित दल है आज हम इसलिये ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर कार्य कर रहे हैं
कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता गन्ना सोसाइटी अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, वरुण गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया तथा संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशि शकंर शुक्ला, रामानुज मिश्रा प्रदीप कुमार पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम आनन्द आर डी राय, मेहर चंद अरोड़ा इंद्रजीत गिल प्रगति गुप्ता चांद कुमार जैन, विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा नगर उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, देवेंद्र अरोड़ा, आशुतोष शुक्ला ,चंद्रभान सिंह दिनेश दिवाकर नगर मंत्री, घनश्याम श्रीवास्तव ,रघुनाथ राठौर शिवराज राणा आदेश ठाकुर प्रेम गुप्ता शोभित कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती वर्मा ममता जायसवाल सुनीता गुप्ता ममता श्रीवास्तव इंदु गुप्ता मीना गुप्ता ऊषा राय सहित पार्टी के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
