(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां(खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड द्वारा जेष्ठ माह के बडे मंगल को कर्मचारियों व अधिकारियों के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को शरबत पिलाया गया व प्रसाद का वितरण किया गया ।
बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल पलिया के कालोनी गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया । जिसका उदधाटन बजाज चीनी मिल के यूनिट हेड ओ पी चौहान ने किया । भीरा रोड से निकलने वाले राहगीरों को हलवा,चना,शरबत आदि खिलाने पिलाने की व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर चीनी मिल के अधिकारी विकास मलिक, राजीव तोमर,संजीव दूवे, संजीव श्रीवास्तव,मनोज मिश्र,सतीश श्रीवास्तव, बैभव सिंह ,यूनियन नेता निर्भय नारायण, सुरेंद्र पांडे, सतीश सिंह,नीरज शुक्ला उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।इससे पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *