(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर पुलिस ने जनपद में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से “जिला बॉर्डर सीलिंग योजना” लागू की है। इस योजना के तहत जिले में कुल 80 बॉर्डर पॉइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चेकिंग और सीमा सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य अंतरजनपदीय सीमाओं पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके साथ ही फरार अपराधियों की धरपकड़ करना, अवैध तस्करी रोकना और किसी भी वारदात के बाद पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया:के बाद पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना भी इसके लक्ष्यों में शामिल है।योजना के अंतर्गत, प्रत्येक बॉर्डर पॉइंट की संबंधित थाना और चौकी से दूरी तथा वहां तक पहुंचने का अनुमानित समय निर्धारित किया गया है। इससे सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंच सकेगी। हरदोई शाहजहापुर जैस महत्वपूर्ण सीमावर्ती मार्गों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से तय की गई हैं। किसी भी बड़ी घटना या आपराधिक वारदात की स्थिति में, अपराधियों के फरार होने की संभावना को रोकने के लिए तत्काल बॉर्डर सील करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

खीरी पुलिस का मानना है कि यह योजना जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *