(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 18.05.2026 को समय लगभग प्रातः 07.00 बजे लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर तहसील धौरहरा के अन्तर्गत ग्राम अदलीसपुर के मजरा भरेहटा के पास एक मैजिक जिसका नम्बर यू0पी0 31 एटी 0449 व ट्रक संख्यां यू0पी0 14 एचटी 5176 का एक्सीडेंट हो गया। मैजिक में कुल 10 व्यक्ति सवार थे, सभी 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जे जाया गया, जिसमें 08 पुरुष व 02 महिलाओं को मृतक घोषित किया गया है। *सभी 10 मृतकों की शिनाख्त हो गयी है,* जिनका पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। घटना स्थल एवं मोर्चरी हाऊस का जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की गयी है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है। मृतको का विवरण निम्नवत् हैः-

*मृतको का विवरण*
1.जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष जाति ठाकुर
2.पवन कुमार पुत्र सन्तोष निवाासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच जाति राजभर
3.सोहन पुत्र सन्तोष निवासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष
4.अदनान पुत्र वकील निवासी सिसैया थाना धौरहरा खीरी उम्र करीब 19 वर्ष जाति मुस्लिम
5.राजेश गोयल पुत्र मनीलाल गोयल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम व थाना मिहीपुरवा जनपद बहराइच जाति गोयल
6.सहजराम पुत्र छोटे निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ककरहा थाना मूर्तिहा जनपद बहराइच जाति निषाद
7.पप्पू पुत्र दूलन गौतम उम्र 18 वर्ष निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट जनपद बरहाइच
8.गायत्री वैश्य पत्नी रमेशचन्द्र गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी मोहल्ला विजय लक्ष्मीनगर थाना कोतवाली नगर सीतापुर जाति वैश्य (पेशा-अध्यापिका प्रा0 वि रायबोझना बहराइच)
9.श्रीमती जुलेखा पत्नी स्व0 हबीब उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पलटूपुरवा थाना धौरहरा जनपद खीरी जाति मुस्लिम
10.कलैश पुत्र झब्बू लाल वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमेठी थाना धौरहरा जनपद खीरी जाति कुर्मी थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *