(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज राजकीय महाविद्यालय में दिनॉक 18/05/2026 को प्राचार्य, डा० सूर्य प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में व नोडल अधिकारी विश्राम के निर्देशन में स्वगणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा० शुक्ल ने छात्र/छात्राओ से आह्वान किया कि स्वगणना कार्यक्रम में सभी छात्र/छात्राएँ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और स्वगणना पोर्टल पर पंजीकरण करके जनरेट आई०डी० को महाविद्यालय के ग्रुप में अवश्य शेयर करें। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में अभिषेक कनौजिया ने उपस्थित होकर छात्र/छात्राओ को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया। विश्राम ने आई०डी० जनरेट करने में छात्र/छात्राओ की सहायता करके स्वगणना अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर आकर्ष विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, अशोक धोखे राम एवं परविन्दर राना उपस्थित रहे। यह जानकारी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने दी।