(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता के वरिष्ठ पुत्र इं.वरुण गुप्ता द्वारा आज “कमला ट्रेडर्स एण्ड कं0” का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह नवीन प्रतिष्ठान अजीत नगर, पटिहन रोड, निकट डिग्री कॉलेज, पलिया कलां-खीरी में स्थित है।

“कमला ट्रेडर्स एण्ड कं0” एक डिटर्जेंट मैनुफैक्चरिंग यूनिट है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती घरेलू उत्पाद उपलब्ध कराना है। इस इकाई के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरुण गुप्ता ने कहा कि “कमला ट्रेडर्स एण्ड कं0” का उद्देश्य आधुनिक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बेहतर डिटर्जेंट उत्पाद तैयार कर उपभोक्ताओं को विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *