
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा, अन्तर्जनपदीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 12 नफर अभियुक्तों को साइबर ठगी करने के विभिन्न सामग्री (सिम कार्ड, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड/क्रेडिट कार्ड, पासबुक, चैकबुक, फिंगर प्रिन्ट रिडर डिवाइस आदि) व 61 हजार रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 15.05.2025 को साइबर थाना खीरी द्वारा कस्बा खमरिया क्षेत्रान्तर्गत एक मकान में अन्तर्जनपदीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 12 नफर अभियुक्तों को साइबर ठगी करते समय भारी मात्रा में साइबर ठगी से सम्बन्धित सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना साइबर क्राइम खीरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
अपराध कारित करने का तरीका-
गिरोह के सदस्य गांव के भोले-भाले गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ का लालच देकर उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करते थे, तथा विभिन्न बैंकों में उनके खाते खुलवाते थे, जिनसे सम्बन्धित दस्तावेजों को अपने पास रखते थे, तथा ऑफलाइन खातों के अलावा ऑनलाइन वॉलेट एकाउंट भी खुलवाते थे, जिनकों बिग विनर एप व अन्य बैटिंग एप्स के माध्यम से उन एकाउंट नंबर को अपलोड कर देते थे, जिनमें देशभर में हो रहे साइबर फ्रॉड का पैसा सर्कुलेट होता था तथा इसके एवज में अभियुक्तगण कमिशन प्राप्त करते थे, पुलिस द्वारा शिकायत की जांच किये जाने पर वही लोग जांच के दायरे में आते थे, जिनके नाम से सिम कार्ड या एकाउंट इश्यू हुए है तथा मुख्य अभियुक्त अपने-आप को बचाने में सफल रहते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1-अनिल वर्मा पुत्र प्रमोद कुमार वर्मा नि० ग्राम गुरैला थाना तम्बौर जनपद सीतापुर उम्र 27 वर्ष।2-सर्वेश कुमार पुत्र सालिगराम नि० ग्राम सरावल थाना ईसानगर जनपद खीरी उम्र करीब 25 वर्ष।
3-राहुल राज पुत्र अजय कुमार नि० ग्राम बिलवामोती थाना खमरिया जनपद खीरी उम्र 18 वर्ष।4-दीपक कुमार पुत्र शम्भू दयाल नि० ग्राम हरदासपुर थाना खमरिया जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष।
5-अमित रंजन पुत्र बाबूराम नि० ग्राम भंसड़िया थाना खमरिया जनपद खीरी उम्र 30 वर्ष।6-संजय कुमार पुत्र वैजनाथ नि० ग्राम वसन्तापुर थाना धौरहरा जनपद खीरी उम्र 22 वर्ष।7-हरीश कुमार पुत्र मोहनलाल नि० ग्राम हरदासपुर थाना खमरिया जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष।
8-अमर सिंह पुत्र संजय कुमार नि० ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष।9-शिवम पाण्डेय पुत्र श्याम नारायण पाण्डेय नि० खमरिया पण्डित थाना ईसानगर खीरी उम्र 32 वर्ष।
10-हरीश कुमार पुत्र दिनेश कुमार गौतम नि० ग्राम भसड़िया पोस्ट ऐरा थाना खमरिया खीरी उम्र 24 वर्ष।
11-कपिल पुत्र पिन्टू कोरी नि० मोहद्दीपुर थाना व जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष।
12-अवधेश पुत्र स्व० रामस्वरूप नि० रायपुर थाना महोली जनपद सीतापुर उम्र 38 वर्ष्।
बरामदगी का विवरण-
1,494 अदद सिम कार्ड, 04 अदद आधार कार्ड, 180 अदद सिम कार्ड ट्रे, 01 अदद श्रम कार्ड, 277 अदद सिम कार्ड लिफाफानुमा पाउच, 01 अदद ड्राइविंग लाइसेन्स, 112 अदद आयुष्मान कार्ड, 12 अदद कॉपी, 27 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन, 01 अदद डायरी, 05 अदद की-पैड मोबाइल फोन, 01 अदद फिंगर प्रिन्ट रिडर डिवाइस, 26 अदद एटीएम कार्ड/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, कुल 61,000 रुपये नगद, 05 अदद पासबुक, 01 अदद चैकबुक, 04 अदद पैन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा अमेज कार को सीज किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार राय
2.निरीक्षक देवेन्द्र कुमार3.उ0नि0 आशीष सहरावत4.उ0नि0 सुनील पवार5.आरक्षी राहुल चौधरी6.आरक्षी मयंक वर्मा
