(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां(खीरी ) नगर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। फाल्गुन मास के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
महोत्सव के अंतर्गत भव्य निशान यात्रा, आयोजन किया गया। दादी सती मंदिर से प्रारम्भ हुई निशान यात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पहुँची। यात्रा के दौरान श्याम नाम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। भक्तजन ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुन पर झूमते नजर आए।
नगर के गणमान्य व्यक्ति भी महोत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक निशान उठाकर बाबा श्याम से नगर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक है।
निशान यात्रा के दौरान रोटरी क्लब पलिया कलॉं-खीरी द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद एवं शीतल जल वितरण की व्यवस्था की गई तथा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। क्लब के इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने सराहना की।
मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।
जय श्री श्याम।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *