

पलिया कलां (खीरी)
दिनांक 20.02.2026 को कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी की उपस्थिति में 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा दिनांक 06.02.2026 से 20.02.2026 तक आयोजित किए गए 15 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया । यह प्रशिक्षण वाहिनी द्वारा अधिकृत हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान के द्वारा कराया गया | प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमा क्षेत्र के 20 युवाओं ने उत्साह, अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण के साथ भाग लिया । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन तथा व्यावहारिक ड्राइविंग संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारियाँ प्रदान की गईं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने एवं भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी । इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी युवाओं की सराहना करते हुए उन्हें अपने कौशल का सकारात्मक एवं अनुशासित उपयोग करने हेतु प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं । कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । यह पहल सीमा क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में सशस्त्र सीमा बल का एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।
