

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)खंभारखेडा खीरी जिला गन्ना अधिकारी, लखीमपुर खीरी की अध्यक्षता में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गेट से फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को चीनी मिल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता प्रसार हेतु रवाना किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य कृषकों को अनुपयुक्त/अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई न करने के साथ -साथ उन्न्तिशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक परिषद-खंभारखेड़ा, सचिव प्रभारी समिति लखीमपुर, चीनी मिल के उपाध्यक्ष, महाप्रबंधक गन्ना, सहायक महाप्रबंधक गन्ना सहित राजकीय गन्ना विकास स्टाफ एवं चीनी मिल स्टाफ उपस्थित रहे।
रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों से विशेष अनुरोध करना है कि अनुपयुक्त/अस्वीकृत प्रजातियाँ जैसे नकली 9709, लाल बादशाह, पी.बी.94, पी.बी.95, पी.बी.434, को.8005, नकली 5009 एवं अन्य अस्वीकृत प्रजातियों की बुवाई कदापि न करें। आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल उक्त प्रजातियों की खरीद नहीं करेगी।
जिला गन्ना अधिकारी के द्वारा किसानों से अपील की गयी कि किसान भाई बसन्तकालीन गन्ना बुवाई में निम्नलिखित स्वीकृत प्रजातियों की ही बुवाई भूमि उपचार एवं बीज उपचार के उपरांत करें। नवीन प्रजातियाँ-को.लख.16202, को.शा.18231 एवं को.शा.17231, उन्नतिशील प्रजातियाँ- को.15023, को.0118, को.लख.14201 एवं को.शा.13235 तथा जल प्लावित क्षेत्र हेतु प्रजातियाँ-को.शा.13231 एवं को.98014।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष/इकाई प्रमुख द्वारा किसानों से अपील की गई कि वे स्वीकृत प्रजातियों की ही वैज्ञानिक पद्धति से बुवाई कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि सुनिश्चित करें साथ ही अधिक से अधिक गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर अपना बेसिक कोटा बढ़ाये ताकि आगामी पेराई सत्र में अतिरिक्त पर्चियों का लाभ मिल सके।
