

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दिनांक 16.02.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में पदोन्नति समारोह के दौरान वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा डॉ. शालिनी परिहार, द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) को कमांडेंट रैंक पर पदोन्नत करते हुए कमांडेंट रैंक लगाए गया । समारोह के दौरान वाहिनी के समस्त अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे । उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने डॉ. शालिनी परिहार को उनकी पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं । कमांडेंट ने अपने संबोधन में उनके कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगी ।
