सर्व साधारण को पुनः सूचित किया जाता है कि श्री राम लीला मैदान पलिया कलां (खीरी) में प्रदर्शनी / नुमाइश ग्रीष्मावकाश की अवधि में लगाने के इच्छुक आवेदक (ठेकेदार / व्यक्ति) अपना आवेदन पत्र मंत्री श्री राम लीला कमेटी पलिया को दिनांक 22 फरवरी 2026 तक केवल स्पीड पोस्ट के द्वारा अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करें। प्रार्थना पत्र के साथ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत हैसियत प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र, आयकर रिर्टन, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा कहीं पर भी न्यूनतम 5 वर्ष का प्रदर्शनी लगाने का अनुभव सम्बन्धित उपजिला मजिस्ट्रेट के अनुमति पत्रों की छायाप्रतियाँ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
स्थानीय जनमानस की पहचान, सम्मान व सुरक्षा हेतु आवेदक को तहसील- पलिया क्षेत्र का निवासी भी होना चाहिए।
आवेदन पत्र के साथ में आवेदक को जमानत स्वरूप एक लाख रूपये का रेखांकित बैंक ड्राफ्ट श्री राम लीला कमेटी, पलिया कलां के नाम बनवाकर आवेदन पत्र के साथ ही संलग्न करना अनिवार्य होगा। दिनांक-22 फरवरी 2026 के बाद में प्राप्त किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नही किया जायेगा। कल सायं श्री रामलीला कमेटी की आवश्यक बैठक श्री तेजपाल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई उसमें यह विचार किया गया अभी तक प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की संख्या कम है। अतः इस संबंध में आवेदन पत्रों के लिए दुबारा सूचना निकाली जा रही है । प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाएगा अंतिम तिथि 22 फरवरी है।