(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) खंभारखेडा- खीरी बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेडा में स्थित श्री तिरूपति बालाजी मंदिर का 12 वाँ वार्षिकोत्सव आज बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । मंदिर के पुजारी विपिन बैंकटेश शुक्ला ने मुख्य यजमान चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र ढाका, आशीष श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी, योगेश सिंह, अतुल सिंह,सच्चिदानंद मिश्रा,सतीश श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, राजेश पांडेय,डा0 धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार दीक्षित, तरुण मिश्रा, मनोज अवस्थी, राजेश उपाध्याय, नरेंद्र पाल सिंह,पी एन शर्मा शैलेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हवन पूजन एवं आरती के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया । क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं ब्राह्मणों को वस्त्र व दक्षिणा देकर भोजन कराया गया।
इस मौके पर कन्या भोज के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व चीनी मिल के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed