(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दुधवा नेशनल पार्क के सटे गांव में विशेष कर बसंतापुर में कभी टाइगर कभी लेपर्ड का आतंक हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है की दुधवा पार्क कर्मचारी हम लोगों की मुसीबत के लिए कोई राहत भरा कार्य नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों के कई कुत्तों को लेपर्ड न निवाला बना दिया है कहीं जानवर टाइगर ने मार दिए हैं ।ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान है कि वह किस प्रकार अपना बचाव करें और किस प्रकार खेतों का कार्य करे ।
