
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां लखीमपुर-खीरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलिया कलां के चिकित्सा अधीक्षक भरत सिंह प्रमोद रावत , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ अजीत कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी, श्रीमती निधि शाक्य, अंकित कुमार , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व अन्य स्टाफ सहित सभी का विद्यालय में उपस्थित रहना हुआ, समस्त अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया एवं उपचिकित्सा अधीक्षक द्वारा समस्त छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को एल्बेन्डाजोल टेबलेट के फायदे बताए गए व सभी बच्चों को साथ ही खिलाई भी गई । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी का धन्यवाद प्रकट किया गया।
