(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) मोहम्मदी खीरी में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जगह-जगह पर लोगों ने सजी झांकियां के ऊपर पुष्प वर्षा कर सूक्ष्म जलपान कराया है।यात्रा के समापन पर आयोजित बैठक में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया है।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत आयोजन समिति के रामसागर एड.अमर गौतम,रामनाथ गौतम,किशोरी लाल,बबलू, गौतम,राजू,बेचेलाल,राजीव,जितेंद्र, सुशील ने शंकरपुर छावनी में संत रविदास जी के मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जिसमें संत रविदास जी के जीवन को लेकर सजी मनमोहक झांकियां ने लोगों को पर उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने को आकर्षित किया है।नगर में जगह-जगह शोभा यात्रा पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर जलपान कराया है मंदिर परिसर में पहुंचने पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने कहा रविदास जी ने कहा मुख में राम हाथ में काम होना चाहिए,व्यक्ति के कर्म ऊंचा नीचा बनाते हैं जन्म से कोई ऊंचा नीचा नहीं होता है।इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और पुरुष सम्मिलित हुए हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *