(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 21 अक्टूबर 2025 । उत्तर प्रदेश पुलिस बल व देश के सभी केन्द्रीय राज्य पुलिस बलों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है। आज रिजर्व पुलिस लाइन खीरी में शहीद स्मारक पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा ने पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के संदेश से सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया तथा सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों को उनसे प्रेरणा लेकर हर चुनौतियों का दृढतापूर्वक मुकाबला करने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
पुलिस के अमर जवानों को याद करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन बहादुर पुलिस कर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी जिन्होंने अपना बलिदान देश और प्रदेश की शान्ति, सुरक्षा सद्भावना बनाये रखने हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग किया गया है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष कोतवाली सदर, महिला थाना एवं साइबर थाना सहित अन्य पुलिसकर्मी में सम्मिलित हुए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *