
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी। द्वारा जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन लालपुर स्टेडियम में किया गया। यह आयोजन जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ। इस प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी जनपद की पांच ब्लॉक नकहा , रमियाबेहड़, गोला, मोहम्मदी एवं लखीमपुर के लगभग 250 युवा खिलाड़ियों ने अलग– अलग खेल विधाओं में सम्मिलित रूप से प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा गुरुनानक खेल अकादमी के प्रबंधक सेवक सिंह अजमानी, समाज सेवी अशोक तोलानी, चिकित्सक वीर बहादुर धुरिया, भारतीय योग संस्थान जिला मंत्री शिवराम वर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी मो. इरफान ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया।
खेल विधाओं में पुरुष वर्ग के लिए 400 मीटर दौड़ में गोला के रामानुज ने प्रथम, नकहा के विनय कुमार यादव ने द्वितीय एवं मोहम्मदी के भूपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में नकहा के कुशाग्र सिंह ने प्रथम, गोला के शिवम् कुमार ने द्वितीय एवं नकहा के विनय कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के लिए 200 मीटर दौड़ में गोला की लवी शर्मा ने प्रथम, लखीमपुर की अनन्या मिश्र ने द्वितीय एवं नकहा की मालती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में लखीमपुर की मानसी ने प्रथम एवं रिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अन्तिम चरण में “निघासन टीम” ने लखीमपुर टीम वॉरियर्स को हराकर प्रथम विजेता का खिताब जीता। महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में अन्तिम चरण में “रमियाबेहड़ टीम” विजेता तथा पनगी कलां,नकहा टीम उपविजेता रही।
।
