(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)अमीरनगर खीरी। बलरामपुर ग्रुप की कुम्भी चीनी मिल के इकाई प्रमुख सुनील कुमार यादव ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के लिए 31 अक्टूबर से घूमेगा चीनी मिल का चक्का
25 अक्टूबर से किसानों को उपलब्ध हो जायेंगी पर्चियां बृहस्पतिवार को चीनी मिल में विधि विधान के साथ हो चुका है ब्वायलर पूजन।
30 अक्टूबर से चीनी मिल गेट पर होगी गन्ने की खरीद।
इकाई प्रमुख ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपना गन्ना औने-पौने दाम पर कोल्हू क्रशर पर न बेचें किसान भाई अपना गन्ना चीनी मिल में ही आपूर्ति करें ताकि उनका बेसिक कोटा मजबूत हो सके तथा गन्ना का निर्धारित दाम मिल सके।
इकाई प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक पेराई सत्र की तरह इस बार सप्ताहि भुगतान कभी चीनी मिल करेगा ।
