(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर-खीरी, 26 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर-खीरी की ओर से एक अहम सूचना जारी की गई है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले में सेवानिवृत्त सैनिकों को पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) के रूप में नामित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि जो भी सेवानिवृत्त सैनिक पैनल अधिवक्ता या पीएलवी के रूप में कार्य करना चाहते हैं, वे 01 जुलाई 2025 को अपराह्न 12:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, लखीमपुर-खीरी में उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों के अनुभव और अनुशासन का लाभ विधिक सेवा के क्षेत्र में लेना है, ताकि न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
