

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)दिनांक 15 जून 2025 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में पितृ दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के कर-कमलों द्वारा किया गया । कमांडेंट ने इस अवसर पर सभी बल कर्मियों को पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समाज एवं परिवार में पिताओं की भूमिका को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हुए उनके योगदान की सराहना की । कार्यक्रम के दौरान वाहिनी परिसर में रहने वाले बल कर्मियों के बच्चों के बीच मिठाइयों एवं चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला । यह पहल बल और उनके परिवारों के बीच आत्मीयता एवं आपसी जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास रहा। इस अवसर पर बल के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
